UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: भयंकर बारिश को लेकर फिर एक बार यूपी के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी, यहां देखिए ताजा अपडेट

UP Weather Update: 24 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज (गुरुवार) पश्चिमी यूपी के कई जिलों के लिए भारी मॉनसूनी बारिश की संभावना जताई है. बुधवार को हुई बारिश के बाद लोगों को पिछले दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन भी गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे, जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में देखने को मिलेगा.