लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आज इन जिलों में होगी घनघोर बारिश... 40+ जनपदों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

यूपी में 24 जुलाई को मॉनसून का 'टर्बोचार्ज' अटैक. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ समेत पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, वहीं गाजियाबाद, आगरा, बरेली सहित कई इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की आशंका.

ADVERTISEMENT

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall
social share
google news

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में फिर से वापसी के मूड में है. मौसम विभाग ने 24 जुलाई के लिए एक नया और महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद जैसे इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती है. इसके साथ ही, राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) का भी 'हाई वोल्टेज' अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और बरेली जैसे बड़े जिले शामिल हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे बेहद सतर्क रहें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें.