लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 18 दिसंबर को पड़ेगा घनघोर कोहरा... इन 20 में रेड, 5 में ऑरेंज और 25+ जिलों में येलो अलर्ट जारी

UP Weather Update: यूपी में मौसम का रेड अलर्ट! गोरखपुर, बरेली, और लखीमपुर समेत 20 जिलों में 'अत्यधिक घना कोहरा' और 'कोल्ड डे' की चेतावनी. जानें अपने शहर के मौसम का हाल.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 18 दिसंबर के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. तराई के इलाकों से लेकर पूर्वांचल और पश्चिम यूपी तक, बर्फीली हवाओं और जीरो विजिबिलिटी ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि आने वाली रात और सुबह प्रदेश के लिए भारी रहने वाली है.