UP Weather Update: यूपी में मॉनसून के बीच बाढ़ का खतरनाक रूप... इन 11 जिलों में Flash Flood की चेतावनी जारी
UP Weather Update: मौसम विभाग ने 9 अगस्त के लिए यूपी के 11 जिलों में Flash Flood की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा, कई जिलों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का कहर अब बाढ़ के रूप में सामने आ रहा है. मौसम विभाग ने कल यानी 9 अगस्त के लिए कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बाढ़ का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. खास तौर पर गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जैसे जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने से बाढ़ की आशंका और बढ़ गई है.
