UPTak Baithak Logo

UP Weather : दशहरे के साथ हुई मानसून की विदाई, यूपी वाले कर लें इंतजाम, आ रही है 'ठंड की आफत'

Uttar Pradesh Weather News : उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई और बारिश के थमने के बाद अब प्रदेशवासी ठंड के मौसम का इंतजार कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

up weather update
up weather update
social share
Google CTA

Uttar Pradesh Weather News : उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई और बारिश के थमने के बाद अब प्रदेशवासी ठंड के मौसम का इंतजार कर रहे हैं. मानसून के जाने के साथ ही मौसम विभाग, प्रदेश में सर्दियों आने को लेकर संभावना जता रही है. मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, जल्दी ही ठंड का दौर शुरू हो सकता है. फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य है. दिन के समय वातावरण शुष्क रहता है और धूप खिली नजर आती है. वहीं अक्तूबर के अंत तक उम्मीद की जा रही है कि मौसम में बदलाव आएगा.