कल का मौसम 9 जून: नोएडा-वाराणसी समेत कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इसके बाद यूपी में आंधी-बारिश की होगी वापसी!
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 9 जून से भीषण गर्मी और लू का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा समेत कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update 9 June: उत्तर प्रदेश में मॉनसून और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 9 जून 2026 को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) चलने के आसान हैं, जबकि आने वाले दिनों में बारिश और तेज आंधी की संभावनाएं बन रही हैं.
