UPTak Baithak Logo

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 24 घंटे के भीतर 3 हमलावर गिरफ्तार

Gangoh Police Attack Case: सहारनपुर के गंगोह में पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू और डंडे बरामद हुए हैं. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

ADVERTISEMENT

 Saharanpur News
Saharanpur News
social share
google news

Gangoh Police Attack Case: सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस हिरासत से वारंटी आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू और दो डंडे भी बरामद किए गए हैं.