लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बलिया में अवैध होटल और गेस्ट हाउस पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,महावीर लॉज सील, संचालकों में मचा हड़काम

Illegal Hotels in Ballia: दिल्ली अग्निकांड के बाद बलिया प्रशासन ने अवैध होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है. छापेमारी के दौरान एक लॉज को सील किया गया, जबकि कई संचालकों को नोटिस जारी किए गए. कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है.

ADVERTISEMENT

Ballia Guest House Raid
Ballia Guest House Raid
social share
Google CTA

Illegal Hotels in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में दिल्ली के अग्निकांड के बाद सबक लेते हुए आखिरकार जिला प्रशासन की नींद टूट गई है. सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित होटल गेस्ट हाउस और लॉज के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है.