लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी की उपद्रवियों को दोटूक चेतावनी, कहा- 'त्योहारों में खलल डाला तो खत्म हो जाएगी पूरी विरासत'

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान दंगाइयों और उपद्रवियों को सख्त चेतावनी दी है. कहा- त्योहारों में खलल डालने वालों की विरासत खत्म कर दी जाएगी.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए अपराधियों और उपद्रवियों को अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी दी है. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में संदेश दिया है कि अब उत्तर प्रदेश में अपराधियों, माफियाओं और अराजक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं बचा है. सीएम योगी ने कहा कि यदि किसी ने भी आगामी पर्वों और त्योहारों के दौरान प्रदेश की शांति और सौहार्द को बिगाड़ने या उसमें बाधा डालने का प्रयास किया, तो उसका ऐसा हश्र किया जाएगा कि उसकी पूरी विरासत ही खत्म हो जाएगी.