UPTak Baithak Logo

Gonda Women Grievance Redressal: गोंडा में 37 महिलाओं की शिकायतों पर एक्शन मोड में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब

Gonda Maa Pateshwari Shakti Samvad: गोण्डा में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम में 37 महिलाओं ने अपनी समस्याएं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष रखीं. आयुक्त ने सभी शिकायतों के एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए और अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी तथा संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

ADVERTISEMENT

Gonda News
Gonda News
social share
google news

Gonda News: मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है. सोमवार को आयोजित इस संवाद में 37 महिलाओं ने मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं. आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें और आवश्यकतानुसार फोटोग्राफ सहित आख्या प्रस्तुत करें.