लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली-NCR में अपना घर खरीदने का बेहतरीन मौका! PMAY के तहत खाली पड़े फ्लैट्स के लिए आवेदन शुरू

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत डासना, प्रताप विहार, निवाड़ी, पसौंडा और नूरनगर समेत कई परियोजनाओं में खाली फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

Ghaziabad PMAY Flat Schemes: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत खाली पड़े मकानों के आवंटन के लिए आवेदन मांग लिए हैं.

किराए के मकान के झंझट और हर महीने की चिकचिक से आजादी पाने का बड़ा मौका है. लेकिन आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद करीब है और सीटें सीमित हैं, ऐसे में जानिए कि इस बार किस-किस लोकेशन पर घर मिल रहे हैं और आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं...

कहां और कितने फ्लैट्स के लिए निकले हैं आवेदन

GDA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्राधिकरण और निजी डेवलपर्स द्वारा तैयार की गई अलग-अलग योजनाओं में विभिन्न श्रेणियों के लिए फ्लैट्स उपलब्ध हैं:

  • ग्राम डासना (गाजियाबाद): योजना सं०-936-41 डी० में कुल 2 घर खाली हैं (आवेदन तिथि: 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026).
  • ग्राम निवाड़ी (तहसील मोदीनगर): योजना सं०-938-41 डी० में 1 ST, 1 OBC और एकल महिला के लिए मकान उपलब्ध हैं (आवेदन तिथि: 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026).
  • श्रीराम नार्थ व्यू अपार्टमेंट (ग्राम नूरनगर): निजी डेवलपर मै० राकफोर्ट डेवलपर्स द्वारा विकसित इस प्रोजेक्ट (योजना सं०-939-41डी०) में 1 ST श्रेणी का घर है (आवेदन तिथि: 05 जुलाई से 31 जुलाई 2026).
  • आराध्यम (ग्राम पसौंडा): निजी डेवलपर मै० आराध्यम बिल्डर (योजना सं०-937-41डी०) में 1 SC और 04 ST श्रेणी के फ्लैट्स उपलब्ध हैं (आवेदन तिथि: 05 जुलाई से 31 जुलाई 2026).
  • आराध्यम-2 (ग्राम डासना): मै० आराध्यम बिल्डर्स (योजना सं०-940-41डी०) में 05 SC, 06 ST, 07 OBC, सीनियर सिटीजन, 04 OBC और एकल महिला/विधवा (Single Female Widow) के लिए आवेदन खुले हैं (आवेदन तिथि: 05 जुलाई से 31 जुलाई 2026).
  • प्रताप विहार (गाजियाबाद): प्राधिकरण की योजना सं०-941-41डी में 4 ST, 1 ST सीनियर सिटीजन और 1 ST एकल महिला/विधवा श्रेणी के मकान उपलब्ध हैं (आवेदन तिथि: 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026).

आवेदन कैसे करें और कहां मिलेगी जानकारी?

  • विस्तृत विवरण और आवेदन के लिए pmay.gdaghaziabad.in पर जाएं.
  • इसके अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मुख्य वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर भी विजिट कर सकते हैं.
  • किसी भी सवाल के लिए संपर्क करें: हेल्पलाइन नंबर: 0120-4418384 / +91 99909 88004
  • ईमेल: helplinegda@gmail.com