कल यूपी में क्या हो सकता है? कॉकरोच जनता पार्टी ने सभी जिलों में लोगों से ये काम करने के लिए कह दिया
कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई 2026 को देशभर के जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है.
ADVERTISEMENT

कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई 2026 को देशभर के हर जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है. संगठन की ओर से जारी पोस्टर में छात्र संगठनों और अन्य समूहों से एकजुट होकर प्रदर्शन करने और अपनी मांगें रखने की बात कही गई है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी प्रदर्शन होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक स्थानीय कार्यक्रम या प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
