छत पर खुलेआम लड़की को हथियार चलाने की दी जा रही थी ट्रेनिंग, सब मिलकर बना रहे थे रील, मेरठ से सोशल मीडिया पर Video वायरल होते ही जो हुआ हैरान कर देगा!
ADVERTISEMENT
Meerut Firing News: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश युवाओं को भारी पड़ गई. इलाके से दो वीडियो सामने आए, जिनमें एक युवक छत पर खड़े होकर खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा है
Meerut Gangnagar Firing News: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश युवाओं को भारी पड़ गई. इलाके से दो वीडियो सामने आए, जिनमें एक युवक छत पर खड़े होकर खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक युवती को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे तीन लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
