लेटेस्ट न्यूज़

Gonda Bakri Gang: स्कॉर्पियो में घूमता था 'बकरी गैंग', कर्नलगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश, 9 बकरियां बरामद

Bakri Gang Gonda: गोंडा में बकरी चोरी का ऐसा अनोखा मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया. स्कॉर्पियो और बाइक से गांव-गांव घूमकर रेकी करने वाला 'बकरी गैंग' आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. 9 बकरियों की बरामदगी के साथ गिरोह का भंडाफोड़ होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

ADVERTISEMENT

 Gonda News
Gonda News
social share
Google CTA

Bakri Gang Gonda: ग्रामीण इलाकों में दहशत का कारण बने बकरी चोरों के एक संगठित गिरोह का आखिरकार कर्नलगंज पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया. हैरानी की बात यह है कि बकरियां चुराने वाला यह गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था. पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 9 बकरियां एवं बकरे, एक स्कॉर्पियो, एक पल्सर बाइक और नकदी बरामद की है.