यूपी में बनेगा घुमन्तू जनजाति बोर्ड! सीएम योगी ने 'विमुक्त जाति दिवस समारोह' में कहीं ये बातें
सीएम योगी ने विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के कल्याण के लिए 'घुमन्तू जनजाति बोर्ड' बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है. सीएम योगी लखनऊ में 'विमुक्त जाति दिवस समारोह' में शामिल हुए और इससे जुड़ी तमाम बातें विस्तार से बताईं.
ADVERTISEMENT

CM Yogi in Vimukt Jati Diwas programme
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घुमंतू और विमुक्त जनजातियों के कल्याण के लिए समर्पित 'घुमन्तू जनजाति बोर्ड' बनाने की जरूरतों पर जोर दिया है. सीएम योगी ने ये बात लखनऊ में 'विमुक्त जाति दिवस समारोह' के दौरान कही है. इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने इन समुदायों के ऐतिहासिक योगदान और उनके लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला.