लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में फ्लाइट का इंतजार करते करते बिगड़ी अनूप पांडे की तबीयत और चली गई जान... भारी टेंशन में थे वो!

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे कानपुर के रहने वाले अनूप पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान उन्हें आनन-फानन में पास के लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ADVERTISEMENT

Lucknow: सांकेतिक तस्वीर
Lucknow: सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

देश भर में इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन से मची अफरा तफरी मची हुई है. इस बीच लखनऊ एयरपोर्ट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे कानपुर के रहने वाले अनूप पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान उन्हें आनन-फानन में पास के लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनूप पांडेय के भाई ने बताया कि वह फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से लगातार घबराए हुए थे. क्योंकि उनके बच्चे और पत्नी 5 दिनों से अकेले बैंगलोर में थे. वहीं उनकी ऑफिस की छुट्टी भी खत्म हो चुकी थी. इस वजह से वह लगातार टेंशन में चल रहे थे. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.