लेटेस्ट न्यूज़

ताज आमेर होटल को बना दिया मिनी वृंदावन... कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की वैदिक शादी कुछ यूं हुई

यूपी तक

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शाही वैदिक शादी हुई है. जयपुर का ताज आमेर होटल 'मिनी वृंदावन' में बदल गया. 101 पंडितों की उपस्थिति, तिरुपति मंडप थीम और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री समेत संतों-वीआईपी हस्तियों का जमावड़ा. विदाई हुई 'वृंदावन की बहू' के रूप में.

ADVERTISEMENT

Indresh Upadhyay Wedding with Shipra Sharma,
Indresh Upadhyay Wedding with Shipra Sharma
social share

अध्यात्म और भक्ति के संगम के बीच प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और हरियाणा की शिप्रा शर्मा सात जन्मों के बंधन में बंध गए. वैसे तो शादी का यह बहुचर्चित फंक्शन जयपुर के ताज आमेर होटल में आयोजित किया गया था पर परंपरा, संस्कार और वैदिक रीति-रिवाजों की ऐसी भव्यता दिखी कि पूरा होटल मिनी वृंदावन में बदल गया. हर कोना राधा-कृष्ण की थीम पर सजाया गया था. दीपों की रौशनी, शंख और घंटों की पवित्र ध्वनियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. इस शादी में भारतीय वैदिक संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली. अब इसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें...