लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में किसी को नौकरी देने से पहले करें ये काम... सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी से कर दी बड़ी अपील

उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों, घुसपैठियों के खिलाफ सख्त अभियान को और तेज कर दिया है. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नागरिकों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए किसी को भी काम पर रखने से पहले उनकी पहचान का सत्यापन जरूर कराएं.

ADVERTISEMENT

cm yogi
cm yogi
social share
google news

उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों, घुसपैठियों के खिलाफ सख्त अभियान को और तेज कर दिया है. पुलिस और खुफिया विभाग बड़े पैमाने पर वेरिफेकशन कर रहा है. यूपी में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, गोरखपुर, आगरा, सहारनपुर, मथुरा सहित कई अन्य बड़े जिलों में इसे लेकर कार्रवाई चल रही है. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नागरिकों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए किसी को भी काम पर रखने से पहले उनकी पहचान का सत्यापन जरूर कराएं. सीएम योगी ने साफ कर दिया है कि यूपी में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई चल रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है.