लेटेस्ट न्यूज़

UP Petrol Diesel Rate Today: यूपी के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल डीजल के दाम, आज तेल भरवाने से पहले देख लें अपने शहर में तेल का लेटेस्ट रेट

11 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले हैं. आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा समेत प्रमुख शहरों के तेल के लेटेस्ट रेट यहां जानें.

ADVERTISEMENT

UP Petrol Diesel Rate Today
UP Petrol Diesel Rate Today
social share
Google CTA

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज यानि 11 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. आज कई जिलों में तेल के दाम में बदलाव देखने को मिला है, जबकि कुछ शहरों में कीमतें नहीं बदली हैं. बता दें प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, गाजीपुर और मिर्जापुर समेत कई जिलों में डीजल या पेट्रोल की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. वहीं बुलंदशहर, झांसी, लखनऊ, मथुरा और नोएडा जैसे शहरों में कुछ जगहों पर बढ़ोतरी भी देखने को मिली है. अगर आप आज टैंक फुल करवाने की सोच रहे हैं तो तेल भरवाने से पहले जान लीजिए कि आपके जिले में पेट्रोल डीजल का ताजा रेट आज क्या है.