लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव में SBI बैंक के अंदर क्यों पहुंचा सांड? वजह जान आपका दिल भी पसीज जाएगा!

वायरल वीडियो में बैंक के अंदर कैश काउंटर तक एक सांड घुस गया. यह देख बैंक के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बैंक के अंदर कैश काउंटर तक एक सांड घुस गया. यह देख बैंक के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, सांड को भगाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड डंडा लेकर पहुंचा और उसे काफी मशक्कत के बाद बैंक के बाहर निकाला. जिसके बाद बैंक में मौजूद खाताधारकों ने राहत की सांस ली. बाहर पड़ रही भीषण ठंड से बचने के लिए सांड बैंक के अंदर पहुंच गया था.