लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के तीन साधुओं की भीड़ ने पश्चिम बंगाल में की पिटाई, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में इन दिनों गंगासागर मेले का आयोजन चल रहा है. गुरुवार को इसी गंगासागर मेले में पहुंचे यूपी के तीन साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में इन दिनों गंगासागर मेले का आयोजन चल रहा है. गुरुवार को इसी गंगासागर मेले में पहुंचे यूपी के तीन साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तीनों साधुओं को अपहरण करने वाला समझ लिया था, जिसके बाद उनपर हमला किया गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को भीड़ से बचाया और फिर सभी को थाने लाया गया. इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भीड़ को पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है. इस बीच, पश्चिम बंगाल बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए घटना की निंदा की है.