पिता, बहन, जीजा सारे के सारे जज, अब आरुष की UPPCS-J में आई 97वीं रैंक, गजब की फैमिली
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के निवासी आरुष पाठक ने यूपी पीसीएस (J) की परीक्षा में 97वीं रैंक हासिल की है. हालांकि आरुष मौजूदा समय…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के निवासी आरुष पाठक ने यूपी पीसीएस (J) की परीक्षा में 97वीं रैंक हासिल की है. हालांकि आरुष मौजूदा समय में भी जज हैं, लेकिन इस समय वो राजस्थान के जयपुर में तैनात हैं. माता-पिता और परिवार के करीब आने के लिए जज आरुष पाठक ने यूपी लोक सेवा आयोग की भर्ती में हिस्सा लिया तो उन्हें 97वीं रैंक हासिल हुई. इसके बाद अब आरुष का अपने परिवार के बीच पहुंचने का सपना सच हो गया है. आरुष पाठक के परिवार में मौजूदा समय में 4 जज हैं, जोकि यूपी के मथुरा और संभल जिले में तैनात हैं.
