लेटेस्ट न्यूज़

रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का होगा प्रदर्शन, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नेतृत्व, पूरा कार्यक्रम जानिए

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का नेतृत्व करेंगे. जानिए इस ऐतिहासिक यात्रा और भारत की सांस्कृतिक कूटनीति का पूरा कार्यक्रम और महत्व.

ADVERTISEMENT

Keshav Maurya
Keshav Maurya
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की ऐतिहासिक प्रदर्शनी 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रूस के काल्मिकिया क्षेत्र में आयोजित की जाएगी. यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है. यह कदम भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक स्तर पर बौद्ध विरासत के सम्मान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है.