राजा भैया और भानवी सिंह की घरेलू लड़ाई पर अखिलेश यादव से हुआ सवाल तो सपा चीफ ने ऐसा रिएक्शन दिया कि वायरल हो गए
UP News: राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद लगातार बना हुआ है. इसी बीच अखिलेश यादव से भी इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया. इस दौरान सपा चीफ ने जो रिएक्शन दिया, वह वायरल हो गया.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav. Raghuraj Pratap Singh
UP News: कुंडा रियासत के पूर्व राजा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद लगातार बना हुआ है. हाल ही में पत्नी भानवी सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति राजा भैया के पास भारी संख्या में अवैध और खतरनाक हथियार हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है.

