40वीं जमानत मिलने के बाद भी आजम खान का मामला फंस जाएगा? समझिए उनके जेल से बाहर आने का पूरा गणित
सपा नेता आजम खान को 40वें मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन शत्रु संपत्ति से जुड़े एक पुराने केस में नई धाराएं जोड़ने की तैयारी है. इससे उनकी जेल से रिहाई अटक सकती है. साथ ही, खबर में अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच चल रही तकरार पर भी जानकारी दी गई है.
ADVERTISEMENT

Azam Khan bail news
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर के क्वालिटी बार मामले में सपा नेता आज़म खान की जमानत मंजूर कर ली है. ये एक तरह से देखें तो 40वें केस में आजम खान को मिली राहत है. माना जा रहा था कि यह आखिरी बड़ा मामला है. इसके निपटारे से उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो जाएगा. पर ऐसा है नहीं. फिलहाल आजम खान के जेल से बाहर आने पर संशय बरकरार है, क्योंकि एक पुराने केस में उनपर नए सिरे से धारा बढ़ाने की तैयारी हो रही है. यानी जमानत के बाद भी उनकी तुरंत रिहाई संभव नहीं दिख रही और प्रशासन की रणनीति है कि अगर नया मामला आगे बढ़ा तो उनकी रिहाई टल सकती है. यूपी Tak के शो 'आज का यूपी' में इस मामले को समझने की कोशिश की गई है.