लेटेस्ट न्यूज़

जहां थे वहीं आओ... PM विश्वकर्मा योजना पर अफजाल अंसारी ने उठाए सवाल, 'सामवेद' पर दिया ये बयान

गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी ने पीएम विश्वकर्मा योजना पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के विकास के लिए पर्याप्त नहीं है और वेदों पर भी अपनी राय रखी.

ADVERTISEMENT

Afzal Ansari
Afzal Ansari
social share
Google CTA

Afzal Ansari News: गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी फिर एक बार अपने बयानों को लेकर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. अफजाल अंसारी ने पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह योजना समाज के विकास के लिए काफी नहीं है. विश्वकर्मा समाज के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान अफजाल अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार विश्वकर्मा समाज के लोगों को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती. इस मौके पर अफजाल अंसारी ने वेदों के ऊपर भी बयान दिया जिसकी भी खूब चर्चा है.