लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश में पुलिस FIR, अरेस्ट मेमो में नहीं बताई जाएगी किसी की कास्ट... जाति को लेकर मुख्य सचिव ने दिया ये निर्देश

यूपी में अब पुलिस FIR और सरकारी दस्तावेजों में आरोपी या किसी व्यक्ति की जाति नहीं लिखी जाएगी. जानिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर योगी सरकार ने क्या कदम उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
UP Police, no caste in FIR
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए पुलिस और अन्य सरकारी दस्तावेजों में आरोपियों या किसी व्यक्ति की जाति लिखने पर रोक लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं. इसे लेकर सरकार के मुख्य सचिव की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं. आपको बता दें कि यूपी में ये बदलाव इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले की पृष्ठभूमि में आया है. आइए आपको विस्तार से इसकी जानकारी देते हैं.