कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ी, बृजेश पाठक खुद लेकर पहुंचे अस्पताल, अब कैसे हैं हाल?
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खुद उन्हें अस्पताल ले गए. जानिए अब उनका स्वास्थ्य कैसा है.
ADVERTISEMENT

OP Rajbhar health update.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) चीफ ओम प्रकाश राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसकी सूचना मिलते ही यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक उनके पास पहुंचे. इसके बाद बृजेश पाठक उन्हें खुद लेकर RML अस्पताल पहुंचे. तुरंत डॉक्टरों ने ओम प्रकाश राजभर का इलाज शुरू किया. फिलहाल उनके बेटे अरविंद राजभर का एक फेसबुक पोस्ट सामने आया है. इसमें उन्होंने अपने पिता की सेहत को लेकर अपडेट दिया है.

