पुलिस लगी थी पीछे तभी सहारनपुर में एक दूसरे को गले लगा 50 फीट ऊंचे पुल से कूद गए हर्षित और खुशबू! लड़की की मौत
UP News: सहारनपुर का प्रेमी जोड़ा हर्षित त्यागी और खुशबू (बदला हुआ नाम) 12 मई के दिन अपने-अपने घरों से फरार हो गए थे. कल यानी मंगलवार शाम को वह फिर सहारनपुर आए. मगर यहां उनके पीछे देवबंद पुलिस लग गई. इसके बाद इन दोनों की लव स्टोरी का दुखद अंत हो गया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: सहारनपुर के हर्षित त्यागी और उसकी प्रेमिका खुशबू (बदला हुआ नाम) एक-दूसरे को दिल दे बैठे. युवती ठाकुर समाज से संबंध रखती थी. पिछले 3 सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था. मगर दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. हर्षित और खुशबू शादी करना चाहते थे. जब दोनों को लगा कि उनके परिजन इस रिश्ते को कभी मंजूरी नहीं देंगे तो दोनों 12 मई के दिन अपने-अपने घरों से फरार हो गए.