उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की रूह कंपा देने वाली तस्वीरें...पहाड़ों से तेज बहाव में आया पानी और बहे घर, 50 लापता
UP News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़े स्तर पर तबाही हुई है. यहां बादल फटा है. अभी तक 4 लोगों के मौत की खबर है तो 50 लापता हैं. वहां से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह डराने वाली हैं. सेना, एनडीआएफ युद्ध स्तर पर बचान अभियान चला रही है.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand news
UP News: उत्तराखंड में बादल फटने से बडे़ स्तर पर तबाही हुई है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, गंगोत्री धाम और मुखवा के करीब स्थित धराली गांव में बादल फटा है. बादल फटने से वहां मौजूद नाला तेज उफान पर आ गया. इसके बाद पानी का बहाव पहाड़ी से नीचे गया और वहां मौजूद घरों को बुरी तरह से तबाह कर दिया.