UPTak Baithak Logo

मिशन 'बूढ़ी राप्ती' में जुटे श्रावस्ती के कलक्टर अजय द्विवेदी, फरसा उठा कर मारी पहली चोट! क्या है पूरा प्लान?

श्रावस्ती में शुरू हुआ बूढ़ी राप्ती नदी का पुनर्जीवन अभियान. डीएम अजय द्विवेदी ने खुद फरसा चलाकर की शुरुआत. जानिए मिशन की पूरी योजना, कितने गांवों को होगा फायदा और कब तक बहने लगेगी नदी.

ADVERTISEMENT

Ajay Dwivedi DM Shravasti on Budhi Rapti River Revival Mission
Ajay Dwivedi DM Shravasti on Budhi Rapti River Revival Mission
social share
google news

Restoration of Budhi Rapti river: उत्तर प्रदेश में नदियों को पुनर्जीवित करने का अभियान जोर-शोर से चल रहा है. गोंडा में मनोरमा नदी के बाद अब श्रावस्ती जिले में बूढ़ी राप्ती नदी को उसका पुराना जीवन लौटाने का काम शुरू हो गया है. यह पहल यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है जिसमें राज्य की लुप्त या विलुप्त होती नदियों को फिर से जीवित कर उनका प्राकृतिक प्रवाह और पारिस्थितिक संतुलन बहाल किया जा रहा है. इस मिशन में खुद जिलाधिकारी अजय द्विवेदी भी फरसा उठाकर श्रमदान करते हुए नजर आए.