UPTak Baithak Logo

मुस्लिम युवक साजिद और सन्नी ने उठा ली 151 किलो की कांवड़ और शिव की भक्ति में निकल पड़े! गजब का है ये मामला

फिरोजाबाद में धार्मिक सद्भाव की मिसाल. मुस्लिम युवक साजिद और सन्नी 14 हिंदू साथियों संग 151 किलो की कांवड़ लेकर बटेश्वर धाम रवाना. शिव भक्ति में लीन, बोले- 'भेदभाव नहीं.'

ADVERTISEMENT

पीली बनियान में सन्नी और काली टी शर्ट में साजिद
पीली बनियान में सन्नी और काली टी शर्ट में साजिद
social share
google news

Firozabad News: आगरा के बाह कस्बे के बिजौली गांव में रहने वाले दो मुस्लिम युवक साजिद पुत्र भूरे खान (26) और सन्नी पुत्र कल्लूखां (24) ने धार्मिक सद्भाव और भगवान शिव में आस्था की मिसाल पेश की है. दोनों मुस्लिम युवक अपने 14 साथियों के साथ सौरो-कासगंज से गंगाजल लेकर शिव मंदिर बटेश्वर धाम के लिए निकल पड़े हैं. 151 किलो वजनी कांवड़ उठाकर श्रद्धा भाव के साथ दिन रात पैदल चल रहे हैं. अपने 14 हिन्दू साथियों के साथ दोनों मुस्लिम युवक 7 तारीख को कासगंज के सौरो से 151 किलो गंगाजल की कांवण लेकर निकले हैं. उनका उद्देश्य दिन रात पैदल चलकर 120 किलोमीटर की दूरी तय करके 14 जुलाई सोमवार को बटेश्वर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करना है. इन 16 युवाओं के जत्थे में कई छात्र हैं, कई किसान हैं.