लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून का 'प्रचंड' वार,12 जुलाई के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, जानें किन जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: यूपी में 12-13 जुलाई को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट. मथुरा, आगरा, झांसी समेत कई जिलों पर कुदरत का कहर, लखनऊ समेत बड़े हिस्से में मेघगर्जन की संभावना.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 से 13 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही, अधिकांश जिलों में बादलों की गर्जना (मेघगर्जन) और बिजली गिरने (वज्रपात) की भी प्रबल संभावना जताई गई है. प्रकृति के इस बदलते मिजाज के बीच, लोगों को एक बार फिर से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.