गोरखपुर में ही पढ़ाई कर SDM बन गईं दिशा श्रीवास्तव, बिना कोचिंग के 21वीं रैंक लाने की पूरी कहानी
SDM Disha Srivastava Success Story: दिशा श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2020 (UPPCS) की चयनित अधिकारी हैं. उन्होंने 21वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी क्लेक्टर (SDM) का पद हासिल किया था.
ADVERTISEMENT

SDM Disha Srivastava Success Story
SDM Disha Srivastava Success Story: सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि सफलता भी उन लोगों को पसंद करती है, जो लोग कड़ी मेहनत करने से कतराते हैं. यह बात SDM दिशा श्रीवास्तव पर सटीक बैठती है. दिशा श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2020 (UPPCS) की चयनित अधिकारी हैं. उन्होंने 21वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी क्लेक्टर (SDM) का पद हासिल किया था. खास बात यह है कि दिशा ने अपने घर पर रहकर बिना कोचिंग लिए ही यह सफलता हासिल की है. दिशा ने अपनी स्ट्रेटजी बारे में बताया है कि कैसे उन्होंने अपनी तैयारी की.