लेटेस्ट न्यूज़

संभल शाही जामा मस्जिद कुआं विवाद: मुस्लिम पक्ष ने SC में दिखाई गूगल मैप की एक तस्वीर, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की उस याचिका पर सुनवाई शुरू की है, जिसमें संभल के जिला मजिस्ट्रेट को शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों/प्रवेश के पास स्थित कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देने की मांग की गई है.

ADVERTISEMENT

Shahi Jama Masjid
Shahi Jama Masjid
social share
google news

Sambhal Shahi Jama Masjid well controversy: सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की उस याचिका पर सुनवाई शुरू की है, जिसमें संभल के जिला मजिस्ट्रेट को शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों/प्रवेश के पास स्थित कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश देने की मांग की गई है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद समिति की याचिका पर नोटिस जारी कर वहां स्थित कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का अनुरोध किया है. सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के परिसर में स्थित कुएं के संबंध में उसकी अनुमति के बिना कोई कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया है और दो सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है.