लेटेस्ट न्यूज़

उत्तरकाशी के धराली में जहां बादल फटा वहां मौजूद थे संभल के सलमान और फुरकान, आखिरी समय ये करते हुए देखे गए

Sambhal News: उत्तरकाशी के धराली में अभी हालिया बदल फटने से के बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग गायब बताए जा रहे हैं. इस आपदा में संभल के दो युवक भी लापता हो गए हैं.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में अभी हालिया बदल फटने से के बड़ा हादसा हुआ. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग गायब बताए जा रहे हैं. ताजा जानकारी मिली है कि इस आपदा में संभल के दो युवक भी लापता हो गए हैं. लापता युवकों के नाम फुरकान और सलमान हैं. सलमान की उम्र 34 जबकि फुरकान की उम्र 19 साल हैं. दोनों संभाल के नखासा थाना इलाके के रुकनुद्दीन सराय के रहने वाले हैं.