लेटेस्ट न्यूज़

बारिश, तेज धूप या कुछ और? आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का ताजा अपडेट

UP Weather: 4 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और सूखा रहने का अनुमान है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में आज बारिश की संभावना नहीं है. 5 से 8 अक्टूबर के बीच यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश से अब दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो रही है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज 4 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम साफ और सूखा रहने वाला है. राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है. अगर आप आज रविवार को किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो बारिश आपकी योजनाओं में खलल नहीं डालेगी.