लेटेस्ट न्यूज़

Rain Alert: वेस्ट यूपी में RED अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने यूपी Tak को दी ये जानकारी

UP Rain Alert: यूपी में मॉनसून दिनपर दिन एक्टिव होता जा रहा है. यूपी Tak ने इस बीच लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से खास बातचीत की है. खबर में आगे देखिए उन्होंने हमें क्या-क्या बताया है.

ADVERTISEMENT

Rain Alert
Rain Alert
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अपने एक्टिव मोड में है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने यूपी Tak से बातचीत में बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. खासकर नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.