लेटेस्ट न्यूज़

यूपी-बिहार और मुंबई रूट के यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने अचानक रद्द की दिल्ली-लखनऊ समर स्पेशल समेत ये ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने परिचालन और तकनीकी कारणों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई रूट की कई ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द करने की घोषणा की है. प्रभावित ट्रेनों में नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और लखनऊ से चलने वाली सेवाएं शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Train Cancellation: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और बिहार रूट की कई मुख्य ट्रेनों को अचानक रद्द करने का फैसला किया है. रेलवे ने इसके पीछे 'ऑपरेशनल कारण' यानी कुछ जरूरी तकनीकी और परिचालन वजहों को जिम्मेदार बताया है.