मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की मौत के बाद मचा बवाल...भीड़ के बीच SSP अविनाश पांडेय ने रवि गौतम को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल!
ADVERTISEMENT
Lalita Gautam Murder Case: मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद मामला और गरमा गया है. प्रदर्शन के दौरान SSP अविनाश पांडेय का हिरासत में लिए गए युवक रवि गौतम को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Lalita Gautam Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड अब सिर्फ हत्या की जांच तक सीमित नहीं रह गया है. इंसाफ की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों की हिरासत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडेय का एक वायरल वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो में SSP अविनाश पांडेय पुलिस वाहन के पास पहुंचकर हिरासत में लिए गए युवक रवि गौतम को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी और अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. इस पूरे मामले में प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन की ओर से अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं.
