लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली-NCR में बारिश ने मचाई आफत...सड़कें बनीं तालाब, IMD ने बताया अगले 2 दिन का हाल!

ADVERTISEMENT

Delhi NCR Monsoon: दिल्ली-NCR में मानसून की तेज बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी खड़ी हो गई. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश का असर देखने को मिला.

social share
Google CTA

Delhi NCR Monsoon: दिल्ली-NCR में मानसून ने दस्तक देते ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी दिल्ली समेत गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के कई इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया है. जहां एक ओर बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और आवाजाही की परेशानियां सामने आई हैं.