लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा महाघोटाला, करोड़ों का लोन और बड़ा खेल, मुख्य एजेंट सहित 5 और गिरफ्तार

Raebareli Bank Fraud: बरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से जुड़े करोड़ों रुपये के लोन फर्जीवाड़े में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मास्टरमाइंड एजेंट समेत पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तक 12 लोग जेल भेजे जा चुके हैं. जांच में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत और बड़े सिंडिकेट के संकेत मिले हैं.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा महाघोटाला, करोड़ों का लोन और बड़ा खेल, मुख्य एजेंट सहित 5 और गिरफ्तार
रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा महाघोटाला, करोड़ों का लोन और बड़ा खेल, मुख्य एजेंट सहित 5 और गिरफ्तार
social share
Google CTA

Raebareli Bank Fraud: बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में हुए करोड़ों रुपये के लोन फर्जीवाड़े के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बुधवार को इस खेल के मुख्य सूत्रधार (एजेंट) समेत पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बड़े घोटाले में अब तक कुल 12 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मिलीभगत में शामिल कुछ अन्य चेहरे भी बेनकाब होंगे.