लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Sona Chandi Bhav Today: चमक फीकी,रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के आगे सहालग बेअसर, सूने पड़े रायबरेली के सराफा बाजार

Raebareli Gold Silver Rate 9th July 2026 : सहालग का सीजन अपने अंतिम दौर में है, लेकिन रायबरेली के बाजारों में इस बार रौनक गायब है. रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के दामों ने शादी की खरीदारी का बजट बिगाड़ दिया है. सराफा बाजार सूना पड़ा है, जबकि कपड़ा बाजारों में जरूरत के मुताबिक ग्राहकों की हलचल बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

चमक फीकी,रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के आगे सहालग बेअसर, सूने पड़े रायबरेली के सराफा बाजार
चमक फीकी,रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के आगे सहालग बेअसर, सूने पड़े रायबरेली के सराफा बाजार
social share
Google CTA

Raebareli Gold Silver Rate 9th July 2026 : शादियों का सीजन यानी सहालग अपने अंतिम दौर में है, आगामी 15 जुलाई तक शादियों के तमाम शुभ मुहूर्त हैं और लोग तैयारियों में जुटे हैं. लेकिन इस बार बाजारों की रौनक पर महंगाई का ग्रहण लग गया है. खासकर सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों ने सराफा बाजार की चमक को पूरी तरह फीका कर दिया है. शादियों के इस पीक सीजन में भी शहर के सराफा शोरूम और दुकानें ग्राहकों के लिए तरस रही हैं. बाजार में वह चहल-पहल पूरी तरह नदारद है जो आमतौर पर इन दिनों में दिखाई देती थी.