Raebareli Mandi Bhav Today: बजट फेल, रसोई में लगी महंगाई की 'आग', रायबरेली में सब्जियों के बढ़े दाम ने छीना थाली का स्वाद
Raebareli Vegetable Price Hike 9th July 2026: रायबरेली में महंगाई ने रसोई का पूरा गणित बिगाड़ दिया है. टमाटर, प्याज, आलू और हरी मिर्च समेत रोजमर्रा की सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम लोगों का बजट हिला दिया है.गृहणियां खरीदारी में कटौती को मजबूर हैं, जबकि सलाद और हरी सब्जियां धीरे-धीरे थाली से गायब होती जा रही हैं.
ADVERTISEMENT

बजट फेल, रसोई में लगी महंगाई की 'आग', रायबरेली में सब्जियों के बढ़े दाम ने छीना थाली का स्वाद
Raebareli Vegetable Price Hike 9th July 2026: महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है. आसमान छूती महंगाई ने अब सीधे तौर पर लोगों की थाली पर डाका डाला है. दालों की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान गरीब और मध्यम वर्ग के लिए अब हरी सब्जियां भी 'अमीर की थाली' की शोभा बन गई हैं. भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के बीच हरी सब्जियों के दामों में ऐसा उछाल आया है कि गृहणियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं.
