लेटेस्ट न्यूज़

'इन्हें लुंगी और टोपी वालों के वोट चाहिए'! राम मंदिर विवाद पर BJP मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अखिलेश यादव को लेकर दे दिया विवादित बयान

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर सियासी संग्राम तेज हो गया है. मंत्री रविंद्र जायसवाल के विवादित बयान पर सपा ने कड़ा पलटवार करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की. बयान के बाद यूपी की राजनीति में नया बवाल खड़ा हो गया.

ADVERTISEMENT

Minister Ravindra Jaiswal and Akhilesh Yadav
Minister Ravindra Jaiswal and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब इस पर जारी राजनीतिक घमासान में शब्दों की मर्यादा भी तार-तार होने लगी है. इस मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव लगातार हमलावर हैं. वहीं पलटवार करने उतरी भाजपा के एक राज्य मंत्री के बिगड़े बोल सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार में स्टांप शुल्क और पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने अखिलेश यादव को लेकर एक अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल कर डाला. इस बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है और समाजवादी पार्टी ने मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग करते हुए भाजपा को गालीबाजों का गिरोह करार दिया है.