लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, लाल आलू और लहसुन के भाव ने बढ़ाई चिंता, जानिए अपने मंडी का ताजा भाव

Chandauli Mandi Bhav 9th July 2026: चंदौली की स्थानीय सब्जी मंडी में गुरुवार को मौसम और सीमित आवक का असर कीमतों पर दिखा. टमाटर, लाल आलू और लहसुन महंगे बिके, जबकि अधिकांश हरी सब्जियों के दाम स्थिर रहे. व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर सब्जियों की कीमतों में राहत मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, लाल आलू और लहसुन के भाव ने बढ़ाई चिंता, जानिए अपने मंडी का ताजा भाव
मुगलसराय मंडी में सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव, लाल आलू और लहसुन के भाव ने बढ़ाई चिंता, जानिए अपने मंडी का ताजा भाव
social share
Google CTA

Chandauli Mandi Bhav 9th July 2026: स्थानीय सब्जी मंडी में गुरुवार को सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कुछ सब्जियों के दाम स्थिर रहे, जबकि लाल आलू, टमाटर और लहसुन के बढ़े हुए भाव ने आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित किया. मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने आवश्यकतानुसार सब्जियां खरीदीं. वहीं व्यापारियों का कहना है कि आवक और मौसम के अनुसार कीमतों में बदलाव हो रहा है, मंडी में लाल आलू ₹90 प्रति पसेरी तथा सफेद आलू ₹60 प्रति पसेरी बिक रहा है. टमाटर ₹130 प्रति किलो के भाव से बिक्री हो रही है, जबकि हरी मिर्च ₹15 प्रति पाव और अदरक भी ₹15 प्रति पाव के भाव पर उपलब्ध है.