रिपोर्टर की नजर से: पहली ही बारिश में सड़के बनीं तालाब, रेंग रहे वाहन, गाजियाबाद से देखें यूपी Tak की Exclusive ग्राउंड रिपोर्ट
Ghaziabad Ground Report: गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. जलभराव के चलते स्कूल बंद रहे, वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों ने नगर निगम की तैयारियों व ड्रेनेज व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Ground Report
Ghaziabad Ground Report: गाजियाबाद में बीती देर रात से जारी मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. मॉनसून की पहली ही तेज बारिश ने सिविक एजेंसियों और नगर निगम के उन तमाम दावों की हवा निकाल दी है जिसमें नालों की सफाई और रेनी सीजन के लिए पूरी तैयारी होने की बात कही जा रही थी. हालात की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. सुबह के समय दफ्तर और जरूरी कामों के लिए निकले लोग घुटनों तक भरे पानी और बीच सड़क बंद होते वाहनों के कारण भारी मुसीबत का सामना करने को मजबूर हैं. इस बीच यूपी Tak की टीम ग्राउंड पर उतरी और जगह-जगह पर बारिश की वजह से लोगों को होने वाली परेशानियों को दिखाने की कोशिश की है.
