लेटेस्ट न्यूज़

'अखिलेश यादव का नाम किस सरकारी दस्तावेज में लिखा है टीपू...,' सपा के लीगल नोटिस के बाद निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल

ADVERTISEMENT

Nishikant Dubey vs Akhilesh Yadav: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है. सपा के कानूनी नोटिस के जवाब में निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

social share
Google CTA

Nishikant Dubey vs Akhilesh Yadav: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है. यह पूरा मामला निशिकांत दुबे द्वारा सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी टिन्नू यादव के संबंध को लेकर किया गया था, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के लीगल सेल यानी अधिवक्ता महासभा की ओर से निशिकांत दुबे को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था. अब इस नोटिस पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अखिलेश यादव से तीखे सवाल पूछे हैं और कानूनी खर्च का हर्जाना वसूलने की बात कही है.