लेटेस्ट न्यूज़

हरिओम वाल्मीकि के परिवार से आख़िर मिल ही लिए राहुल गांधी, घर के अंदर से निकल कर ये सब बताया

राहुल गांधी ने हरिओम के परिजनों से मुलाकात कर उनसे आधे घंटे बातचीत की. इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें राहुल गांधी हरिओम वाल्मिकि के परिजनों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi meet Hariom Family
Rahul Gandhi meet Hariom Family
social share
google news

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने पहुंचे. मालूम हो कि हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. मगर हरिओम के परिजानों ने वीडियो जारी कर राहुल गांधी से मिलने से मना कर दिया. परिजनों ने कहा कि वह सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और राहुल गांधी व अन्य नेता यहां राजनीति करने न आएं. हालांकि इसके बावजूद राहुल गांधी की हरिओम के परिजनों से मुलाकात हुई. राहुल गांधी ने हरिओम के परिजानों से करीब आधे घंटे बातचीत की. इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें राहुल गांधी हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. परिजनों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के दबाव के कारण प्रशासन ने हरिओम के परिजनों ने वीडियो जारी कर उनसे मिलने से इनकार किया था.