लेटेस्ट न्यूज़

अपनी जिंदगी जोखिम में डाल संभल में CO अनुज चौधरी ने बचाई 25 लोगों की जान, जानें हुआ क्या था?

CO Anuj Chaudhary News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के थाना क्षेत्र चंदौसी के मौलागढ़ शिव मंदिर रोड पर शनिवार को एक मकान में भीषण आग लग गई. मौके पर आए सीओ चंदौसी अनुज चौधरी ने बचाई कई लोगों की जान.

ADVERTISEMENT

Anuj Chaudhary
Anuj Chaudhary
social share
Google CTA

CO Anuj Chaudhary News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के थाना क्षेत्र चंदौसी के मौलागढ़ शिव मंदिर रोड पर शनिवार को एक मकान में भीषण आग लग गई.  आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, मकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ से भरे ड्रम रखे थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया. दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं था. 

आग की भयावहता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से 4 और दमकल वाहन बुलाए गए. मौके पर CO चंदौसी अनुज चौधरी पहुंचे और पुलिस बल के साथ राहत कार्य में जुट गए. आग की चपेट में आए मकान में फंसे 10 लोगों और पड़ोसी मकानों से 15 लोगों को CO अनुज चौधरी ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला. इसी दौरान मकान में रखे ज्वलनशील ड्रमों में विस्फोट हो गया, लेकिन गनीमत रही कि CO और पुलिस कर्मियों की जान बाल-बाल बच गई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. 

मौके पर SDM निधि पटेल और सप्लाई ऑफिसर ललित भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार, मकान में पेट्रोल में मिलावट के लिए इथेनॉल के ड्रम रखे गए थे. फिलहाल पुलिस ने सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे हैं और मकान मालिक फरार बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं IPS आलोक कुमार भाटी जिन्हें अनुज चौधरी की जगह मिला CO संभल का चार्ज?